City

नगर निगम की सभा में जमकर हंगामा : भाजपा पार्षद मटका लेकर आसंदी तक पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा- दम है तो बर्खास्त कर के दिखाएं

रायपुर। रायपुर नगर निगम में शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। सामान्य सभा की बैठक के दौरान बीजेपी पार्षद आसंदी के करीब पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जिस वजह से सामान्य सभा की बैठक 17 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सभा स्थगित होने पर मीनल चौबे ने कहा कि, दम है तो कांग्रेस हमें बर्खास्त कर के दिखाएं। सामान्य सभा की बैठक में बीजेपी पार्षद कांवड़ लेकर भी पहुंचे थे। जहां जल संकट, बदहाल सड़कों और जल भराव को लेकर बीजेपी पार्षदों ने प्रदर्शन किया। साथ ही सामान्य सभा स्थगित होने के बाद भाजपा पार्षदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर भी नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने निगम महापौर और सभापति पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।  बीजेपी पार्षद हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।



मेयर पर लगाया एक्टिव नहीं होने का आरोप

सभापति प्रमोद दुबे के पास मटका लेकर बीजेपी पार्षद पहुंच गए और नारेबाजी की।

राजधानी में सड़कों का हाल बेहाल है, जिसे लेकर बीजेपी पार्षदों ने मेयर एजाज ढेबर पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। हंगामे के बाद सभा स्थगित की गई तो इसका भी आरोपी बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया। पार्षदों ने कहा कि 4 महीने बाद बैठक बुलाई गई थी लेकिन इसे भी स्थगित किया जा रहा है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का जवाब देने में असमर्थ है। सभापति प्रमोद दुबे के पास मटका लेकर बीजेपी पार्षद पहुंच गए और नारेबाजी की।

कांग्रेस ने बताया आचरण को शर्मनाक
नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने बीजेपी पार्षदों के प्रदर्शन को शर्मनाक करार देते कहा कि उन्होंने गलत आचरण किया है। हमने आग्रह भी किया कि सवैंधानिक रूप से मांग करें। सदन समस्या के समाधान के लिए होता है, लेकिन भाजपा पार्षदों ने सदन में हंगामा किया। बारिश के मौसम में भी पानी की किल्लत को लेकर बीजेपी पार्षद कांवड़ लेकर पहुंचे थे। मीनल चौबे ने कहा कि उन्होंने कहा कि महापौर संगठन के काम में जाना चाहते थे, इसलिए सभा को स्थगित किया गया। कांग्रेस पार्षदों में दम है तो हमें बर्खास्त करके दिखाए हमारी सदस्यता समाप्त करके दिखा दें। सामान्य सभा स्थगित किए जाने के बाद अब अगली कार्यवाही 17 अगस्त को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button