April 26, 2026

धमतरी में आदिवासी मतदाताओं का दिखा उत्साह तीर कमान लेकर मतदान करने पहुंचे लोग

0
00

धमतरी। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कुल 300 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है. एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं. वहीं, धमतरी विधानसभा में आदिवासियों का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है. बता दें कि यहां कमार बाहुल्य क्षेत्र के PVTG मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह साफ देखा जा सकता है. वे सभी वोट देने के लिए मतदान केंद्र में अपने साथ तीर कमान भी लाए थे. सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *