DESK STORY

तेलीबांधा–जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड में लगभग 500 मीटर अतिरिक्त विस्तार होगा,

सांसद बृजमोहन के आग्रह पर नितिन गडकरी ने दी स्वीकृति


रायपुर-बलौदा बाजार NH-130B का अब सारंगढ़ तक होगा विस्तार केंद्रीय मंत्री ने दी स्वीकृति

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भागीरथ प्रयासों से संवरेगी राजधानी समेत छत्तीसगढ़ की यातायात व्यवस्था: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की उच्चस्तरीय भेंट

नई दिल्ली / रायपुर 25 अगस्त छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए सदैव संकल्पित रायपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में सांसद श्री अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की यातायात प्रणाली को सुगम, सुरक्षित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए तीन प्रमुख मांग पत्र सौंपे।*तेलीबांधा–जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड में लगभग 500 मीटर अतिरिक्त विस्तार होगा।

राजधानी में NHAI द्वारा प्रस्तावित तेलीबांधा से जोरा एलिवेटेड रोड को और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से सांसद श्री अग्रवाल ने आग्रह किया कि वीआईपी चौक पर बनने वाले टी-जंक्शन के भारी ट्रैफिक दबाव को समाप्त करने के लिए एलिवेटेड रोड को एयरपोर्ट रोड की दिशा में 300 से 500 मीटर अतिरिक्त फ्लाईओवर के माध्यम से जोड़ा जाए। इस दूरगामी निर्णय से स्वामी विवेकानंद विमानतल आवागमन अत्यंत सुगम होगा तथा NH-53 पर यातायात का भार काफी कम होगा। सांसद बृजमोहन के आग्रह को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इसकी तत्काल स्वीकृति भी प्रदान की।

NH-130B रायपुर -बलौदाबाजार से सारंगढ़ खंड को भी फोरलेन परियोजना में जोड़ा जाएगा सांसद श्री अग्रवाल ने ध्यानाकर्षण कराया कि वर्तमान में केवल रायपुर से बलौदाबाजार NH-130B 4 लेन की DPR तैयार की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के व्यापक जनहित और वाणिज्यिक जरूरतों को देखते हुए बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक के शेष खंड को भी तत्काल इस परियोजना में शामिल कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराने तथा स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। क्षेत्र के विकास को देखते हुए इस व्यावहारिक विस्तार को केंद्रीय सड़क मंत्री ने तत्काल स्वीकार करते हुए 130B के सारंगढ़ तक 4 लेन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

औद्योगिक केंद्र बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी

प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र बलौदाबाजार-भाटापारा, जहां एक दर्जन से अधिक बड़े सीमेंट संयंत्र एवं अन्य भारी उद्योग स्थापित हैं, क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए सांसद श्री अग्रवाल ने रायपुर-बिलासपुर NH-130 और रायपुर-बलौदा बाजार NH-130B को जोड़ने वाली नई सड़क निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया।

10,000 से अधिक PCU ट्रैफिक भार वाले इस मार्ग के निर्माण से भारी वाहनों एवं माल परिवहन को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को नए पंख लगेंगे।केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इसका परीक्षण कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों और लंबित कार्यों की ओर भी केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर बढ़ते औद्योगिक एवं व्यावसायिक यातायात को देखते हुए प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर एवं सर्विस रोड के निर्माण तथा रायपुर-सिमगा-बिलासपुर मार्ग को बेहतर औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही प्रस्तावित नागपुर-गोंदिया समृद्धि एक्सप्रेसवे को गोंदिया (बिरसी एयरपोर्ट) से डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, मुंगेली होते हुए बिलासपुर एवं रायपुर तक 6-लेन के रूप में विस्तारित करने पर भी चर्चा की।

सांसद श्री अग्रवाल ने रायपुर के उरला-सिलतरा सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधे और सुगम रूप से जोड़ने के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल एक्सेस रोड, इंटरचेंज एवं फीडर रोड विकसित करने तथा रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर से औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का भी निवेदन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के सुदृढ़ होने से भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा, परिवहन समय एवं लॉजिस्टिक लागत घटेगी और रायपुर सहित पूरे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के इन जनहितकारी एवं दूरदर्शी प्रस्तावों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी करने का पूर्ण आश्वासन दिया। सांसद श्री अग्रवाल की इस प्रभावी पहल से रायपुर संसदीय क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क ढांचे के विस्तार और आर्थिक समृद्धि की नई लहर देखने को मिलेगी।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button