April 26, 2026

घरघोड़ा में जिला एनएसयूआई की बड़ी बैठक संपन्न , विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता हुए चार्ज

0
IMG-20231030-WA0040

जिला व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों युवा हुए शामिल



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही कांग्रेस की छात्र विंग जिला एनएसयूआई की बड़ी बैठक का आयोजन घरघोड़ा मे संपन्न हुई जिसमे जिला, विधानसभा, ब्लाक पदाधिकारी समेत ज़िला कांग्रेस व ब्लाक कांग्रेस समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में धर्मजयगढ़ व लैलूँगा विधानसभा के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे व समस्त अतिथियों ने एक स्वर में लालजीत सिह राठिया व विद्यावती कुंजबिहारी सिदार को जिताने कमर कसने कई चुनावी टिप्स व सुझाव दिये गए बैठक जिला महामंत्री विकास शर्मा के मुख्य आतिथ्य में व ब्लाक अध्यक्ष शिव शर्मा, नप अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य , पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग के अध्यक्षता व विकास बोहिदार, लीलाधर साहू , दया बेहरा के आतिथ्य में सत्पुरुष महर्षि, आदित्य दासे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमेश्वर बैरागी, चितरंजन साव, तेजेश बंजारे, शुभम गुप्ता, आयुष साहू, जीवन पटेल, महेश मिंज, चंद्रभान सिदार, देवेंद्र बेहरा, मुकेश चौहान, शिव चौहान, साहिल जांगड़े एव भारी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारीगण सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *