CityState

कैबिनेट मंत्रियों को मिला विभाग, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। संभवत: देर शाम या शनिवार तक विभागों की घोषणा की जा सकती है।



मंत्रियों के विभाग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

बृजमोहन अग्रवाल
स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग

रामविचार नेताम
आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग

केदार कश्यप
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग

दयालदास बघेल
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग

ओपी चौधरी
वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं संख्यिकी विभाग

लखनलाल देवांगन
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग

लक्ष्मी राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा बीस सूत्रीय कार्यन्वयन विभाग

टंकराम वर्मा
खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button