Big Storypolitics

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 28 को नागपुर में विशाल रैली

रायपुर । 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है।
देश की आजादी एवं विकास के कार्यों में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लऍक मुख्यालय सहित प्रत्येक मतदान केंद्रों में प्रातः 9 बजे पार्टी का झंडा फहराते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, इस अवसर पर पार्टी के जिला एवं ब्लाॅक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कार्यक्रम कर रैली व सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित कर रही है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सांसद, विधायक मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इसमें शामिल होंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button