April 26, 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव को घरघोड़ा साहू समाज की ओर से विक्की साहू ने दी बधाई

0
IMG-20231216-WA0008

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज कराने वाले छत्तीसगढ़ भाजपा के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के उपमुख्यमंत्री बनने पर घरघोड़ा साहू समाज की ओर से विक्की साहू ने राजधानी पहुंचकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. विक्की साहू ने इससे पूर्व रायपुर पहुंचकर विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दे चुके हैं। विक्की साहू छत्तीसगढ़ में उनके चहेते नेताओं के उच्च पदों पर आसीन होने से बेहद उत्साहित हैं। आपको बता दें कि विक्की साहू भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद के चहेते लोगों में से एक हैं, जो कि शकील अहमद के विभिन्न दौरा कार्यक्रमों में अनेक स्थानों पर नेताओं से मिलने जुलने में अक्सर उनके साथ देखे जाते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *