April 26, 2026

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सन्नी अग्रवाल का जोरदार प्रदर्शन

0
002

रायपुर ( न्यूज टर्मिनल )। रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेसी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी प्रदेश में ईडी की कार्यवाही के विरोध में यह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सन्नी अग्रवाल ने ईडी कार्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस विशाल भीड़ को देखकर लोग भी दंग रह गए।



पुलिस ने सन्नी अग्रवाल को ईडी कार्यालय के आंदर जाने से रोका तो वे रोड पर ही बैठकर प्रदर्शन किया और केन्द्र और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ नारे लागए। रायपुर में ईडी के कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता के बीच चर्चा यह है कि अंदर ईडी कांग्रेस के कुछ नेताओं से पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच सूत्र बता रहे हैं कि ईडी ने पिछले सप्ताह जिन लोगों के यहां छापा मारा था, उनमें से कुछ को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *