AMBIKAPURCity

अम्बिकापुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार



अम्बिकापुर


जिला आबकारी अधिकारी श्री एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई।
जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त अम्बिकापुर के अन्तर्गत साकिन ग्राम जमगंवा, थाना दरिमा निवासी पुरषोत्तोम चौहान के कब्जे से गोवा व्हिस्की 102 पाव प्रत्येक पाव की क्षमता 180 ML मात्रा 18.360 ली. मध्यप्रदेश प्रांत का एवं एक पाव लंदन प्राइड वोदका क्षमता 180 ML, माउन्ट 6000 बीयर 04 नग केन मात्रा 2.0 लीटर कुल मात्रा 20.540 लीटर विदेशी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 59 (क), 36 के तहत् गैरजमानतीय अपराध होने पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर गिरपतार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री प्रिया गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक पुन्ना लाल जायसवाल, आबकारी आरक्षक श्री सौरभ जायसवाल, महिला नगर सैनिक श्रीमती गीता सिंह, नगर सैनिक श्री राकेश चौबे एवं श्री अजीत तिर्की का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button