CityDESK STORYRAIPUR

स्वर्ण भूमि में नशामुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक शपथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन


रायपुर। स्वर्ण भूमि वेलफेयर एसोसिएशन एवं स्वर्ण भूमि सीनियर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज के संयोजन में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर देश को नशामुक्त बनाने के आह्वान के समर्थन में सैकड़ों रहवासियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल योगाचार्य, डॉ. राधा शर्मा, इंजीनियर अरुण अग्रवाल, विंग कमांडर श्रीनिवास राव, स्नेहलता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, शशि रात्रे, अशोक गोयल, शिव अग्रवाल एवं अतुल अग्रवाल ने नशामुक्त समाज के लिए अपने विचार रखे। शांति सरोवर ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई और देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने के संकल्प की जानकारी दी।

कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि नशे के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं और वैवाहिक संबंधों में भी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने स्वर्ण भूमि के आसपास शराब दुकानों के कारण यातायात एवं दुर्घटनाओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुनः स्मरण पत्र देने का संकल्प लिया गया।

संघ के प्रांतीय प्रमुख एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. टोप लाल वर्मा ने नशे से होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक हानि पर प्रकाश डालते हुए इसे जड़ से समाप्त करने और भारत को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंत में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button