April 26, 2026

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने गणेश चतुर्थी की धरसींवा वासियों को दी शुभकामनाएं

0
anita ji

रायपुर। धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर धरसींवा विधानसभा के वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री गणेश आज घर-घर पंडालों में विराजित हो रहे हैं। इस शुभ अवसर पर धरसींवा वासियों को भगवान  गणेश का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त हों। सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति हों। विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश सभी के विघ्न को हर, जीवन में खुशियां प्रदान करें। इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ  सभी पूरी श्रद्धा और विधि विधान से भगवान गणेश का पूजन करें। 10 दिवसीय यह पर्व प्रदेश सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी को श्रीगणेश चतुर्थी का इंतजार था। आज से सभी जगहों पर अगले 10 दिनों तक उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *