Uncategorized

रायपुर में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने फहराया तिरंगा


रायपुर।
राज्यपाल अनुसूईया उइके ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। इस मंच से उन्होंने संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
छत्तीसगढ़ में देश के 72वें गणतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों, संस्थानों के अलावा नागरिक संगठनों, प्रतिष्ठानों और सामुदायिक भवनों में तिरंगा फहराया गया। देशभक्ति के गाने गाए गए और मिठाई बंटी। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ। यहां राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया।



पुलिस बैंड ने जन गण मन धुन बजाई और हवाओं में फूलों की पंखुड़िया बिखेरी गईं। राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज और राज्य की संविधानिक प्रमुख राज्यपाल को गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इसका नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की परिवीक्षाधीन अधिकारी रत्ना सिंह ने किया। इस टुकड़ी के सेकंड आॅफिसर इन कमांड के रूप में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव थे। गणतंत्र दिवस परेड में BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, छसबल पुरुष, छसबल महिला, जिला पुलिस बल, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला और पुलिस बैंड की टुकड़ियां शामिल हुईंं। समारोह में जनता के नाम संदेश देते हुए राज्यपाल अनुसूईया उइके ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, आजादी के लिए तन, मन, धन अर्पित करने वाले पूर्वजों और संविधान निमार्ताओं को नमन किया। उन्होंने सीमाओं पर डटे जवानों से लेकर आजाद भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों को प्रणाम किया। उसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। राज्यपाल के भाषण के बाद कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। इसके तुरंत बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button