
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक तीन फेरे लगाएगी।गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, कुम्हारी, सरोना, रायपुर, डब्ल्यूआरएस, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया सहित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे, रायपुर अगले दिन रात 12:40 बजे पहुंचेगी और दुर्ग सुबह 2:00 बजे पहुंचेगी।रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 10 ICF कोच होंगे। इनमें 8 जनरल कोच और 2 SLRD कोच शामिल हैं।रक्षाबंधन के दौरान इस विशेष ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।


