City

मिशन अमृत 2.0 से अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में बनेंगे आधुनिक उद्यान,7.29 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, 8,732 पौधे लगाए जाएंगे

रायपुर, 19 सितंबर 2026। मिशन अमृत 2.0 के तहत अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहरों में हरियाली बढ़ाने के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।


उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशन में इन उद्यानों का निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।उद्यानों में बच्चों के लिए प्ले-एरिया, ओपन जिम, पाथवे, बैठने एवं विश्राम स्थल, प्रकाश व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक, गजebo और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण के बाद पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी द्वारा संचालन एवं संधारण किया जाएगा।

कहां कितना खर्च- अहिवारा: 2.07 करोड़ रुपए, 0.52 एकड़ क्षेत्र, करीब 2,115 पौधे।- मुंगेली: 3.52 करोड़ रुपए, 3.08 एकड़ क्षेत्र, करीब 4,453 पौधे।- कांकेर: 1.69 करोड़ रुपए, 0.72 एकड़ क्षेत्र, करीब 2,164 पौधे।नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button