Entertainment

कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

  • ‘पति पत्नी और वो’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचाया धमाल

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)’ को देखने के लिए दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है.



फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों का खूब प्यार मिला. कार्तिक आर्यन के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में अर्जुन कपूर की ‘पानीपत (Panipat)’ को पछाड़ते हुए 8.5 से 9 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई की. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button