बलरामपुर

बलरामपुर : लंबे समय से अनुपस्थिति पर आंगनबाड़ी सहायिका सेवा से पृथक

लंबे समय से अनुपस्थिति पर आंगनबाड़ी सहायिका सेवा से पृथक
बलरामपुर, 22 जुलाई 2026/ 
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मरकाडांड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र आमाटीकरा की आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सावित्री सांडिल्य को लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि चयन समिति के अनुमोदन उपरांत संबंधित आंगनबाड़ी सहायिका को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button