April 26, 2026

ननिहाल में धूमधाम से मनाया जाएगा ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव’

0
sri ram


पंजीकृत मानस मंडलियों को मिलेगी 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि



रायपुर । शिक्षा, धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में भी भव्य एवं वृहद रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश विभाग को दिए है। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर राज्य के सभी कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त आयोजन तीन स्तरों में संभागीय/जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा। इस आयोजन में मानस मंडलियों को जोड़ा जाना है। राज्य के प्रत्येक जिलों में संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील लगभग 4700 मानस मंडलियां हैं। राज्य शासन के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मंडली को 5000 रूपए प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक जिला स्तरीय संस्थानों, विकासखण्ड स्तरीय, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ जन-जन के धार्मिक महत्व के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक विशिष्ट मंदिर में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाइटिंग व्यवस्था की जाए। इस मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन इस दिवस आयोजित किया जायेगा। उसी तरह प्रत्येक संभाग एवं जिला मुख्यालयों में भी कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर तय कर उपरोक्त वर्णन अनुसार भव्य आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *