Big StoryCity

मूणत बोले-कांग्रेस ने रायपुर को बनाया खोदापुर, भाजपा सरकार बनाएगी सड़कें

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी लगातार कई समाज के लाेगों के बीच जाकर उनके साथ बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार को कई समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। राजेश मूणत ने बताया, लोगों से मुलाकात में अधिकतर लोग कांग्रेस के कार्यकाल में अवरुद्ध पड़े विकास कार्यों से निराश हैं। श्री मूणत ने कहा, कांग्रेस की सरकार ने राजधानी रायपुर को पूरी तरह के खोदापुर बना दिया है। भाजपा की सरकार बनने पर सड़कों को वापस पहले जैसा बनाने का काम भाजपा करेगी। श्री मूणत ने बताया, जनता उनके समक्ष रायपुर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त कर रही है। श्री मूणत ने बताया कि वह हमेशा ही जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते आए हैं। श्री मूणत हीरापुर क्षेत्र में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान ठप पड़े कार्यों के लिए नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने की बात कही। श्री मूणत ने कहा, मुस्लिम समाज समेत कई समाजों के लोग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सभी समाज के लोगों से चर्चा करके उनकी भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। श्री मूणत ने कहा, भाजपा सबके साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करती है, हम किसी भी वर्ग को निराश नहीं होने देंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button