(छ :ग ) प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़ में SAS अफसरों की नई पदस्थापना, कई जिलों के CEO बदलेरायपुर। प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।


सरकार की ओर से जारी आदेश में विभिन्न विभागों और जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार उज्जवल पोरवाल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को पर्यटन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसी क्रम में विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत नारायणपुर का CEO बनाया गया है।
डॉ. ऋतु वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार ने हेमंत कुमार मत्स्यपाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) में महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ किया है। वहीं नयनतारा सिंह तोमर को सूरजपुर जिले में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मनीष मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर नई पदस्थापना दी गई है।



