City

छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री साय


रायपुर, 23 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है।रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक करीब 95 हजार घर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य है। ऊर्जा क्षेत्र में करीब ₹3.50 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं, जिनसे लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है।मुख्यमंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा महिला स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार और स्वरोजगार का नया माध्यम बन रही है। प्रदेश की महिला वेंडर्स घर-घर जाकर सोलर संयंत्र लगाने का काम कर रही हैं।कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कृषि और सिंचाई में सौर ऊर्जा के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब ढाई लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सोलर उद्योगों के स्टॉलों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button