Big StoryNationalSports

चिराग और सात्विक खेल रत्न से सम्मानित, शमी को अर्जुन पुरस्कार

मंजूषा, विनीत, कविथा को जीवनपर्यंत ध्यानचंद पुरस्कार, 5 खेलों के कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड



नई दिल्ली। भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड और बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों सहित राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न खेल की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। बता दें कि मोहम्मद शमी 2023 के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।
चिराग और सात्विकसाईराज को मिला खेल रत्न
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके लिए 2023 का साल यादगार रहा। सात्विक-चिराग की जोड़ी 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही थी। इस जोड़ी ने अक्टूबर 2023 में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। ये जोड़ी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई थी।

इन खिलड़ियों को मिला ध्यानचंद पुरस्कार
इस बार ध्यानचंद पुरस्कार जीवनपर्यंत 3 खिलािड़यों को दिया गया। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर ने 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2004 में पाकिस्तान में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीता था। पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनीत कुमार शर्मा ने एशियाई खेलों में रजत और कांस्य पदक जीता था। वह ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। पूर्व कबड्डी खिलाड़ी कविथा सलवाराज ने 2010 में एशियाई खेलों और एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार
ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स), शिवेंद्र सिंह (हॉकी) और गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मल्लखंब) को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। ये पुरस्कार उन कोचों को दिया जाता है जिन्होंने अपना जीवन एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए समर्पित कर दिया।
अर्जुन पुरस्कार
ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बाउल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती)। अंतिम पंघाल (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट) और प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

एमएकेए ट्रॉफी मिली इन विश्वविद्यालयों को

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (समग्र विजेता विश्वविद्यालय), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर अप), कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (द्वितीय रनर अप)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button