Big StoryCityNational

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले मंत्री शिव डहरिया

 



रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात की। श्री डहरिया ने श्री खड़गे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही विभागीय उपलब्धियों सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्री डहरिया ने श्री खड़गे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराते हुए बताया, राज्य सरकार किसानों, गरीबों, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गो के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया, मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button