Big StoryState

विक्रांत सिंहदेव (गोल्डी बाबा) बने भाजपा किसान मोर्चा सुकमा जिले के महामंत्री, जिले में हर्ष का माहौल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में विक्रांत सिंहदेव (गोल्डी बाबा) को सुकमा जिले का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विक्रांत सिंहदेव की नियुक्ति को किसान हितों के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। वे लंबे समय से किसानों की समस्याओं, अधिकारों एवं उनके विकास से जुड़े मुद्दों को निरंतर और मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से किसान मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा सुकमा जिले में किसानों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद करेगा तथा किसानों के हित में संगठन और मजबूत होकर कार्य करेगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button