Big StoryNational

कांग्रेस को घर बैठाओ, बाकी काम हम कर लेंगे: नड्डा 

सभा मे भीड़ नहीं होने पर भड़के ओम माथुर

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के रेलवे फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा डॉ. रमन सिंह की योजनाओं को अपना लेबल चिपका कर चला रहे हैं। नवम्बर के बाद फिर इन्हें घर पर बिठाना है। सभा में अपेक्षित भीड़ एकत्र नहीं होने से पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भड़कते नजर आए।
नड्डा ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर केंद्र की उपलब्धियां भी गिनाई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हैं जो वो पढ़ते लिखते नहीं हैं। मंच पर प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मोदी कार्यकाल में भारत का विकास दर 8.7 प्रतिशतअटल आवास के जरिए मोदी सरकार में 4 करोड़ मकान बनाए गए। छत्तीसगढ़ में साढ़े 24 लाख महिलाओं के लिए शौचालय बनाया। आयुष्मान योजना के तहत लोगों को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया। छत्तीसगढ़ में साढ़े 36 लाख परिवार को हेल्थ कवर मिला।
नड्डा ने कहा कि देश भर में नौ करोड़ 10 लाख लोगों को नल कनेक्शन दिया। छत्तीसगढ़ में 22 लाख लोगों को नल कनेक्शन मिला। 27 लाख लोगों को किसान सम्मान योजना से सम्मानित किया। इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। पूरे देश में 54 हजार किलोमीटर की नेशनल हाईवे बन कर तैयार हुई है। देश मे 23 वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। बिलासपुर से भी वंदे भारत ट्रेन चल रही है। दुनिया में आर्थिक समस्या थी। मगर पूरी दुनिया भारत को देख रही है। छत्तीसगढ़ के भिलाई को आईआईटी दिया। कांकेर में पैसेंजर ट्रेन चल रही है। सरगुजा को हमने मेडिकल कॉलेज दिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button