kanker

कांकेर में लगेगा रियासितकालीन मेला, पुलिस टीम ने निकाला फ्लैग मार्च

कांकेर। कांकेर का रियासितकालीन मेला को लेकर पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मेला स्थल से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक पुलिस बल की डूयूटी लगाई गई है। रविवार को पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल के मार्ग दर्शन में कोतवाली थाना से फैलग मार्च निकाल कर शहर में भ्रमण किया गया।
फैलग मार्च थाना से शुरू होकर मेला स्थल से भ्रमण करते हुए नए बस स्टैण्ड,पुरानी बस स्टैण्ड,उपर नीचे रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों से होकर पूरे नगर में भ्रमण किया गया। इसके पश्चात जवान की डूयूटी शहर के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक लगाई है,जो हर आने-जाने वालों पर नजर रखेगें। इस दौरान एसडीओपी मोहसिन खान,निरीक्षक शरद दुबे सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button