अवैध कब्जों पर निगम की कार्रवाई तेज, 60 से अधिक ठेलों, गुमटियों को हटाया
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेश पर नगर निगम का अमला इन दिनों अवैध कब्जों को हटाने में जुट गया। इसी सिलसिले में गुरुवार को नगर निगम की टीम ने सभी 10 जोनों के विभिन्न मार्गों में किए गए 60 से अधिक ठेलों, गुमटियों को हटाकर अवैध कब्जों से मुक्त किया।

निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩ दस्ता एवं सभी 10 जोनों के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा दुकानदारों को अपनी निर्धारित सीमा में सामान रखकर व्यवसाय करने की समझाईश दी गयी एवं सड़क पर कब्जा जमाकर अपनी दुकानों का सामान रखकर व्यवसाय करने एवं सड़क पर इससे यातायात जाम होने पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ ठेला गुमटी हटाने, सड़क पर रखे सामानों की जप्ती करने की कार्यवाही सड़कों को कब्जोँ से मुक्त करवाने किये जाने लगातार अभियान चलाने की चेतावनी दी गयी है।
