City

अतुल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी दामिनी ने गूगल पर सबसे जहरीला सांप सर्च कर रची थी मर्डर की साजिश,Meerut Atul Murder Case: 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर में हुए सनसनीखेज अतुल पंवार हत्याकांड की परतों को जैसे-जैसे पुलिस खंगाल रही है, वैसे-वैसे इसमें बेहद शातिर और खौफनाक साजिश के सबूत सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह नया और बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी दामिनी ने अपने पति को मारने के लिए बाकायदा सोची-समझी प्लानिंग के तहत इंटरनेट का सहारा लिया था।



दामिनी ने गूगल पर कई बार ‘दुनिया और भारत के सबसे जहरीले सांपों’ के बारे में विस्तार से सर्च किया था। करैत सांप के बारे में पूरी जानकारी और उसकी जानलेवा खूबियों को पढ़ने के बाद उसने अपने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर इसी प्रजाति के सांप से अतुल की हत्या कराने का फाइनल ब्लूप्रिंट तैयार किया था।

 मर्डर पर पत्नी को नहीं है कोई पछतावा,

एक समय अतुल और दामिनी के बीच बेहद गहरा प्यार हुआ करता था, उन्होंने वर्ष 2019 में एक-दूसरे से प्रेम विवाह किया था। दामिनी ने तो अपने हाथ पर अतुल के नाम का एक परमानेंट टैटू भी गुदवाया था, जिस पर “अतुल की गुजरी” लिखा हुआ था।

पुलिस हिरासत में जब पुलिसकर्मियों ने दामिनी से कड़ाई से पूछताछ की और पूछा कि क्या उसे अपने पति की हत्या पर कोई पछतावा है, तो उसने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, उसने पुलिस के सामने यह जरूर उगला कि अतुल ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह नर्क बना दिया था और वह किसी भी कीमत पर उससे हमेशा के लिए छुटकारा चाहती थी, जिसके लिए उसने यह खौफनाक साजिश रची।

करैत सांप मंगाने के लिए एडवांस में दिए रुपए


दामिनी की अपने पति अतुल से छुटकारा पाने की यह खौफनाक प्लानिंग पिछले कई महीनों से चल रही थी। इंटरनेट पर करैत सांप का पता चलने के बाद, प्रेमी तुषार ने गूगल से उस सांप की तस्वीर डाउनलोड की थी। इसके बाद तुषार ने सपेरे सोनू और उदय कुमार से संपर्क साधा और उन्हें मोबाइल में करैत सांप की वही डाउनलोड की गई फोटो दिखाते हुए कहा कि उन्हें हर हाल में यही विशेष सांप चाहिए।

इस काम के लिए सपेरों को 15,000 की रकम एडवांस के तौर पर दी गई थी। रकम मिलने के बाद सपेरा करीब सात दिनों तक अलग-अलग जंगली इलाकों में भटकता रहा और आखिरकार उसने एक बेहद जहरीला करैत सांप पकड़ लिया। सांप हाथ आते ही आरोपियों ने अतुल को नींद की गोलियां देकर सोते समय बिस्तर पर सांप से कटवाकर मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button