अतीक अहमद के बेटे Aban Ahmed की सड़क हादसे में मौत

गुरुवार को अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है.
अबान अहमद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को बाल संरक्षण गृह से रिहा किया गया था