Big StorySports

सिंधू ने डेनमार्क ओपन के क्वार्टर में बनाई जगह

ओडेंसे। पीवी सिंधू ने गुरुवार को इंडोनेशिया की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजंग को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पिछले सप्ताह आर्कटिक ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने अपना जज्बा दिखाया तथा 71 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में तुनजंग को 18-21, 21-15, 21-13 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस साल जो तीन मैच खेले गए हैं उनमें इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने दो मैच में जीत दर्ज की, जिनमें मैड्रिड स्पेन मास्टर्स फाइनल भी शामिल है। इस मैच से पहले हालांकि सिंधू का तुनजंग के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड 8-2 था।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button