Big StoryCitypolitics

संगीत सिन्हा व रंजना साहू उत्कृष्ट विधायक व धरमजीत सिंह जागरूक विधायक


रायपुर। विधानसभा में आज ‘उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कार्यक्रम इसके मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री व विधायक समारोह में उपस्थित थे। राज्यपाल ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित श्रीमती संगीत सिन्हा और रंजना साहू, जागरूक विधायक के रूप में चयनित धरमजीत सिंह तथा उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित पत्रिका से राहुल जैन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देवव्रत भगत एवं कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button