cricketSports

श्रेयस अय्यर , BCCI ने जारी किया दूसरा मेडिकल अपडेट

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस अय्यर को लेकर दूसरा मेडकिल अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि सिडनी के अस्पताल में भर्ती श्रेयस की हालत में सुधार हो रहा है। वह इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के बाद चोटिल हो गए थे। उन्हें तिल्ली की चोट (स्प्लीनिक रप्चर) और पसली में चोट के कारण अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। उनकी छोटी सर्जरी भी हुई है। 30 वर्षीय श्रेयस की अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है, जो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सोशल मीडिया पर शेयर की।



बीसीसीआई ने भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान के दूसरे मेडिकल अपडेट में कहा, ”श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान पेट में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी तिल्ली में घाव हो गया और आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ। चोट का तुरंत पता चल गया था और रक्तस्राव भी फौरन रोक दिया गया। उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मंगलवार (28 अक्तूबर) को दोबारा किए गए स्कैन में काफी सुधार दिखा है और श्रेयस अब ठीक होने की राह पर हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों से सलाह करके श्रेयस की प्रगति पर नजर रखेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button