City

रायपुर उत्तर के वार्डों में पहुंची कुकरेजा की हर घर रोशन यात्रा

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। उत्तर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा ने हर घर रोशन यात्रा के तीसरे दिन उत्तर विधानसभा के तीन वार्डो में जनसंपर्क किया। उन्होंने शिव मंदिर पारस नगर, देवेंद्र नगर सेक्टर 3, साहू पारा फाफाडीह में लोगों से जनसंपर्क किया। इसके बाद पंचायत भवन फाफाडीह, देवेंद्र नगर सेक्टर 1, 2, 4 और 5 में जनता से मिले। इसके बाद नहरपारा, उत्कल बस्ती, मौदहापारा मस्जिद, शिव मंदिर क्षेत्र, अफरोजबाग, कल्लू गैरज, तालाबपार, हांडी वाले बाबा दरगाह आदि क्षेत्रों में हर घर रोशन यात्रा कर जनसंपर्क किया। अजीत कुकरेजा का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन हुआ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button