Big StoryCity

महाभारत फेम श्रीकृष्ण नितीश भारद्वाज कल आएंगे रायपुर

रायपुर। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत (1001 देव रूपों में सुसज्जित बालक-बालिकाओं) का आयोजन 25 सितंबर को शाम 5 बजे गांधी मैदान रामानुजगंज में प्रारंभ होगा। छग प्रांत सह महामंत्री डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म अभिनेता एवं महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका में रहे नितीश भारद्वाज होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय विद्या सहसंयोजक निरंजन पंडा भोपाल एवं अनिल जोशी (रींवा) मध्य क्षेत्र प्रमुख संस्कार भारती होंगे। संस्कार भारती झारखंड प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर, जिला अध्यक्ष संस्कार भारती सरगुजा रंजीत सारथी, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती के रिखी क्षत्रीय शामिल होंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी में सच्चिदानंद तिवारी जिला अध्यक्ष संस्कार भारती, रामानुजगंज-बलरामपुर, संजय मेहता, अनूप तिवारी, सुनील गुप्ता, दिवाकर मुखर्जी, हेमंत माहुलिकर, अश्वनी गुप्ता, राहुल गुप्ता, धर्मप्रकाश केशरी, अंकित कलवार, जशु केसरी, मनोज प्रजापति एवं सहयोगी होंगे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button