Big StoryCity

बृजमोहन के संस्कार उन्हें बनाते हैैं औरों से अलग, करते हैं दिलों पर राज

चुनाव में जीत के बाद दुधाधारी मठ पहुंचकर बृजमोहन अग्रवाल ने लिए राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी से आशीर्वाद

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को  दुधाधारी मठ पहुंचे और राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी को श्रीफल व शाल से स्वागत कर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।  प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच ऐसी सौहार्दता आज के राजनैतिक समाज में कम ही देखने को मिलती है। बृजमोहन जी हमेशा कहते हैं की राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं पर कभी किसी से राजनीतिक मनभेद नहीं रखना चाहिए । मनभेद हमेशा व्यक्ति को नीचे ही ले जाता है। आदरणीय महंत जी एवं ब्रजमोहन जी के बीच ऐसे ही मधुर संबंध तीन दशक से हैं ,उनके पहले दूधाधारी मठ के ब्रम्हलीन महंत लक्ष्मी नारायण दास जी के भी बृजमोहन जी व उनके पिता रामजीलाल जी अग्रवाल के ऐसे ही गुरु शिष्य के मधुर संबंध थे । अग्रवाल परिवार के मठ व पूज्य महंत जी के प्रति असीम श्रद्धा है, भगवान बालाजी सदैव उनकी रक्षा करें व उनके इस सहृदयता के गुण को सदैव बनाए रखें ।।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button