State

बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण के साथ कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू

आरंग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुरे 90 विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर कांग्रेस के क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी कराई जा रही है। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के विधानसभा क्षेत्र आरंग में कलई रोड़ स्थित राजीव भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा श्रीमती शकुन डहरिया सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी अनुसूचित जाति विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस सहित क्षेत्र भर के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त शिविर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वर्चुुअली सम्बोधित किया। प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में राजेश तिवारी, विनोद वर्मा, जयवर्धन विस्सा अध्यक्ष आई.टी सेल, आयुश पांडे, सुरेन्द्र शर्मा प्रवक्ता उपस्थित थे। उक्त सभी प्रशिक्षण अधिकारियों ने बारी–बारी से कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित कर डिजिटल रूप से प्रशिक्षित किया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से उधोराम वर्मा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, राजेन्द्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस, अंकित बागबाहरा, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, केशरी मोहन साहू अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, खिलेश देवांगन अध्यक्ष ज.पं. आरंग, द्वारिका साहू सदस्य अपैक्स बैंक, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, भूषण साहू जिलाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, सजल चंद्राकर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, सुभांशू साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस विस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button