Big StoryState

नग्न प्रदर्शनकारियों को अभी रहना होगा जेल में , जमानत अर्जी खारिज

रायपुर। राजधानी में नग्न प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सभी प्रदर्शनकारियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मालूम हो कि 18 जुलाई को 29 युवकों ने फर्जी जाती प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले 267 लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजधानी में नग्न प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले में विधानसभा रोड, आमा सिवनी मोड़ के पास से 29 प्रदर्शनकारियों को पकड़ा था। पुलिस ने युवकों के खिलाफ थाना विधानसभा में धारा 146,147, 353, 332, 294 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। प्रदर्शनकारियों के द्वारा जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। आज इस मामले में सुनवाई करते हुए रायपुर जिला कोर्ट ने जमानत आवेदन को खारिज कर दिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button