Big StorySports

धोनी की नंबर-7 जर्सी रिटायर, सचिन की 10-नंबर जर्सी 2017 में हुई थी रिटायर



नई दिल्ली। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी की नंबर-7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे रिटायर करने का फैसला किया है। धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया। इंड‍ियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जिस नंबर की टी-शर्ट पहनी थी, उसे रिटायर करने का फैसला किया है। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को भी यह सम्मान मिला था। साल 2017 में सच‍िन की नंबर-10 जर्सी को भी हमेशा के लिए र‍िटायर कर दिया गया था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को बता दिया गया है कि वो तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों को नहीं चुन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button