gharghodaState

छड़ चुराने वाले युवक को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

घरघोड़ा। ग्राम सलखिया की रहने वाली शकुंतला निषाद (उम्र 45 वर्ष) ने 26 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया घर के सामने मकान बनाने के लिए छड़ खरीदकर रखी हुई थी। 2 बंडल 8 एमएम की छड़ से एक बंडल छड़ को 25 अक्टूबर की रात्रि गांव का राकेश पैंकरा और उसके साथी चोरी कर ले गए थे। रिपोर्टकर्ता के द्वारा बताया गया कि 25 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे घर के सामने रखे छड 1 बंडल को कुछ लोग चोरी कर ले जाते दिखे। तब अपने बेटे और दामाद के साथ तीनों उन्हें बाहर निकलकर दौड़ाए। दो लड़के को छड़ लेकर अंधेरे में भागते हुए देखे,जिनमें एक लड़के को पहचान लिए,जो गांव का राकेश पैंकरा था । लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर ग्राम सलखिया में दबिश दी गई। आरोपी राकेश कुमार पैंकरा 22 साल निवासी ग्राम सलखिया थाना लैलूंगा को हिरासत में लिया गया। मेमोरेंडम पर चोरी की एक बंडल छड़ 70 किलो, कीमती 4070 बरामद कर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड प्राप्त करने जेएमएफसी घरघोड़ा न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button