June 11, 2026

चरित्र शंका के चलते शराबी पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई

0
चरित्र शंका के चलते शराबी पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई

कवर्धा। कवर्धा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिरहा में एक शराबी पति ने बीति रात शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर में पत्नी की लात, घूंसों और डंटे से बेरहमी के साथ पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायल पीडि़ता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रिफर किया गया है। बताया जाता है कि ग्राम छिरहा निवासी किशन बंजारे आदतन शराबी है और हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता है। बताया जाता है कि वह शराबी होने के साथ ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता है जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच वाद विवाद होते रहता था। शुक्रवार की रात भी किशन शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचा था और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ा की किशन ने अपनी पत्नी को घर के एक कमरे में बंद कर उसकी लात, घुंसों से बेरहमी से पिटाई कर दिया।
इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने डंडे से पीट-पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। जिसके बाद लहुलुहान होकर उसकी पत्नी अचेत होकर जमीन पर गिर गई। कि शन के घर के बंद कमरे में हो रहे इस हंगामे की जानकारी पड़ोसियों ने तत्काल डॉयल 112 को दी और सूचना पाते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस को भी आरोपी और पीडि़ता तक पहुंचने में काफी मसक्कत करनी पड़ी।



दरवाजा तोड़कर किया गया आरोपी को गिरफ्तार

बताया जाता है काफी समय तक आरोपी को बाहर से समझाईस देने और कमरे का दरवाजा खोलने के लिए बोलने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और आरोपी को दबोच लिया। वहीं जमीन पर खून से लतपथ पड़ी पीडि़त महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक ईलाज करने के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया। बहरहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *