Big Storypolitics

“कांग्रेस में अंतर्कलह” , उनके ही नेता कर रहे कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उजागर : केदार कश्यप

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को बिका हुआ बताया था और विनय जायसवाल ने सह प्रभारी चंदन यादव को 7 लाख देने की बात कही थी। कांग्रेस में कितनी अंतर्कलह है, आपस में कितनी फूट है, कांग्रेस संगठन के अंदर क्या चल है,यह सब अब खुलकर सामने आ रहा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर बिकने और सह प्रभारी चंदन यादव पर रकम लेने के आरोप लगाने वाले दो पूर्व विधायकों के निष्कासन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आरोप धुल नहीं जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में थी तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया। कांग्रेस ने संगठन में भी भ्रष्टाचार किया, यह भेद कांग्रेस के नेता ही उजागर कर रहे हैं।जो 7 लाख रुपए चंदन यादव को दिया गया या नहीं दिया गया, कांग्रेस के पास इसका क्या जवाब है? क्या केवल जैसवाल को निष्कासित कर देने से यह सवाल खत्म हो जाएगा? कांग्रेस सत्ता में रहने पर भ्रष्टाचार करती है संगठन में भी भ्रष्टाचार नहीं चलता, इसका क्या प्रमाण है? कांग्रेस सरकार चलाए या संगठन चलाए, हर चीज का रेट फिक्स है।भ्रष्टाचार ही कांग्रेस को खत्म कर रहा है। आपस में यह लड़ रहे हैं। निष्कासित हो रहे हैं। कांग्रेस की यह दुर्गति कितनी ज्यादा थी, यह तो सामने आ ही गया। प्रदेश में सत्ता के दौरान इन्होंने क्या क्या किया, यह भी जल्द ही सामने आएगा।प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम चुनाव के पहले कांग्रेस की क्रूर और भ्रष्ट सरकार के एक एक मामले की जांच कराने का जनता से वादा करके सत्ता में आए हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमें जनादेश मिला है। जल्द ही सारे भ्रष्टाचारियों की असलियत सामने आ जाएगी। कांग्रेस संगठन के भीतर जो भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर कांग्रेस में तनिक भी नैतिकता हो तो अपने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के खिलाफ इन पूर्व विधायकों के आरोप की जांच कराए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button