Big StoryNationalSports

एमएस धोनी के नए लुक ने मचाई धूम

मुंबई। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के नए लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. धोनी के इस लुक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. धोनी 2007 से लेकर अब तक लोगों को अपने लुक से दीवाना बनाते आए हैं.


अब धोनी एक बिल्कुल न्यू और फ्रेश लुक में दिखाई दिए हैं. धोनी का ये लुक इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. नए लुक में धोनी लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं. धोनी के लंबे बाल फैंस को पुराने माही की याद दिला रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में धोनी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक चशमे में दिख रहे हैं. माही का ये लुक देखते ही बन रहा है.

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button