CityState

ईडी का प्रेस नोट पहले भाजपा नेताओं तक क्यों पहुंचता है ? : कांग्रेस

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)।  छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस के मीडिया पर्यवेक्षक प्रमोद तिवारी ने दावा किया है कि 20 में 20 सीटें कांग्रेस जीत रही है। उन्होंने कहा, चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं से जो फीडबैक मिले हैं, वह उत्साहजनक हैं। डॉ. रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार जाएं, तो आश्चर्य नहीं होगा। राजीव भवन में संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच महादेव सट्टा एप पर सवाल उठाते हुए इस मामले में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को लेकर भी सवाल उठाया है। कांग्रेस मीडिया पर्यवेक्षक प्रमोद तिवारी ने कहा, महादेव सट्टा एप का संचालन दुबई से हो रहा है। ऐसे में दुबई आने-जाने वाले पनामा मामले की भी जांच होनी चाहिए। उनका इशारा डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह की ओर था। उन्होंने कुछ तस्वीरें जारी कर यह भी आरोप लगाया कि ईडी ने जिस असीम को गिरफ्तार किया, उसके संबंध भाजपा नेताओं से हैं, लेकिन ईडी और भाजपा की ओर से हमारे नेता भूपेश बघेल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ईडी का प्रेस नोट पहले भाजपा नेताओं तक क्यों पहुंचता है?


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button