Big StoryCitypoliticsState

आचार संहिता लागू : छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना

5 राज्यों में चुनाव की घोषणा

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी, वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव कराना है, करा सकता है. ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं। 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा। 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी,तभी इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। बुजुर्ग लोगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी। 5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इन्हें राज्य पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button