Big StorykankerNational

एक दिन पहले गिरफ्तार अंतरराज्यीय गांजा तस्कार हथकड़ी के साथ फरार

केशकाल। केशकाल पुलिस ने कड़ी मेहनत से गुरुवार 26 सितंबर को दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। जिससे केशकाल थाने में बड़ा ही उत्साह का माहौल था।  इन अरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल जगदलपुर ले जाते समय एक आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गया। केशकाल पुलिस को मिली खुशियां ज्यादा देर नहीं रही। उल्लेखनिय है की केशकाल पुलिस द्वारा 36.24, किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। पिकअप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का सपना उसी समय टूट गया जब पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय कोंडागांव में पेश करते हुए दोनों आरोपियों को जगदलपुर की बस में ले रही थी। उसी समय एक आरोपी जगदलपुर आमागुड़ा के पास से पुलिस कस्टडी से हथकड़ी के साथ फरार होने में सफल हो गया। फरारआरोपी सूरज भतरा उम्र 28 वर्ष, जिला कोरापुट, ओडिशा का है। इस घटना की जानकारी महेश्वर नाग, एसपी जगदलपुर ने मीडिया को दी है।



Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button