Big Storypolitics

लोकल ट्रेन से भाटापारा पहुंचे विकास यात्रियों की परेशानी से हुए रूबरू

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
रायपुर ।
रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय लोकल ट्रेन से चुनावी दौरे पर भाटापारा पहुंचे। ट्रेन में उन्होंने यात्रियों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मेमू लोकल ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन से उरकुरा, मांढर, सिलयारी, बैकुंठ, तिल्दा, हथबंद होते हुए वे भाटापारा पहुंचे। जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत भी किया। सफर के दौरान उन्होंने दैनिक यात्रियों से चर्चा भी की। यात्रियों ने यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं से उनको अवगत भी कराया। उन्होंने कहा, प्रतिदिन हजारों की संख्या मे लोग यात्रा करते हैं। यात्रियों ने चर्चा के दौरान परेशानियों से अवगत कराया। त्योहारी सीजन में हजारों लोग ट्रेनों के माध्यम से आना-जाना करते हैं। आलम ये है कि ट्रेनें लगातार बंद हो रही हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा है और ट्रेनें कम हैं। रेलवे प्रशासन इन ट्रेनों की साफ-सफाई भी नहीं कर पा रहा है।
उन्होने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, रायपुर लोकसभा के आठ-नौ बार से भाजपा के सांसद हैं, लेकिन ट्रेनों की व्यवस्था के बारे में किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button