
गांधीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच आज दोपहर दो बजे से अहमदाबाद में होने वाले विश्व कप के मैच के दौरान गुजरात में विभिन्न ईकाई के पुलिस प्रमुखों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने, असामाजिक तत्वों और संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है।

प्रदेश के डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि गुजरात पुलिस बल के 6000 से अधिक पुलिसकर्मी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, त्वरित कार्यबल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ अहमदाबाद और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तैनात होंगे।



