Big StoryCity

आज से भाजपा का सदस्यता को लेकर विशेष अभियान, 60 लाख के पार जाने झोंकेंगे पूरी ताकत

रायपुर। प्रदेश भाजपा संगठन ने सदस्यता अभियान में अपने 60 लाख का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शनिवार से तीन दिनों तक शक्ति केंद्रों के साथ ही पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान में विशेष रूप से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के साथ संगठन के स्थानीय नेताओं, सांसद, विधायक और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को झोंकने का फैसला किया गया है। प्रदेश के जो मंत्री अपने क्षेत्र में रहेंगे, वे भी तीन दिनों तक अभियान में शामिल होंगे। एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया, भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी नेता जुटेंगे। श्री देव ने इस बात से इनकार किया कि किसी का भी मोबाइल बिना उनकी मर्जी के लेकर जबदस्ती उनको भाजपा का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा, भाजपा के सदस्यता अभियान से कांग्रेसी बौखला गए हैं, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगाने का काम कर रहे हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button