रविवि की नैक ग्रेड में आई गिरावट, ‘ए’ प्लस से हुई ‘बी’ प्लस प्लस

30 प्रतिशत मूल्यांकन होता है आफलाइनडा. आरती परगनिहा ने बताया कि नैक की टीम ओवरआल मूल्यांकन में 70 प्रतिशत मूल्यांकन आनलाइन कर लेती है। सिर्फ 30 प्रतिशत मूल्यांकन विश्वविद्यालय में विजिट करके करती है। नैक टीम के विजिट के दौरान बहुत अच्छा रिस्पांस था। टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्टिविटी, स्टूडेंट्स को मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ किए थे। उनके तरफ से किए गए मूल्यांकन का अभी विश्लेषण नहीं किया गया है।
नैक में ए प्लस प्लस सबसे अच्छी ग्रेडनैक ने संस्थानों के मूल्यांकन के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं। इसके अनुसार उन्हें ग्रेड दिया जाता है। सबसे टाप ग्रेड ए प्लस प्लस है। कम्यूलेटिव ग्रेड पाइंट एवरेज (सीजीपीए) के अनुसार ग्रेड दिए जाते हैं। जैसे 3.51- 4.00 सीजीपीए ए प्लस प्लस ग्रेड है। 3.26 से 3.50 के लिए ए प्लस ग्रेड।2.76 से 3.00 बी प्लस प्लस। 2.51-2.75 बी प्लस। 2.01-2.50 बी ग्रेड।1.51-2.00 के लिए ग्रेड सी निर्धारित है।



