Sports

गुजरात का बड़ा स्कोर, राजस्थान को 230 रनों का लक्ष्य, गिल से चूका शतक

जयपुर 


गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 36 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने 10 गेंद में 13 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 44 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर 7 गेंद में 7 रन ही बना सके। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जायसवाल को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रियान पराग की अनुपस्थिति में सौंपी गई है। पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और यशराज पुनिया को टीम में शामिल किया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान-गुजरात प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today