Big StoryCity

भाभी से शादी कर दी चोरी की ट्रेनिंग, फिर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से पार किए 20 लाख

रायपुर। रायपुर पुलिस ने चोर दंपती को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसने कुछ महीने पहले अपनी ही भाभी से शादी की। फिर उसे उसे भी चोरी की ट्रेनिंग दी और दोनों एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान से सोने-चांदी के गहने सहित 20 लाख का सामान चोरी कर लिया। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि, न्यू शांति नगर निवासी दीपक गाईन प्रॉपर्टी डीलिंग और मछली पालन का व्यापार करता है। उसने अपने दो मंजिला मकान में नीचे ऑफिस बनाया है। 23 दिसंबर की रात 11.15 बजे ऑफिस के हिस्से में आग लगने से धुआं उठने लगा। जब वह दौड़कर नीचे पहुंचा तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा था।



चोरी के बाद CCTV कैमरे में लगाई आग

दीपक ने पुलिस को बताया कि किसी ने चोरी के बाद CCTV कैमरे समेत सामान में आग लगा दी थी। इसके बाद जांच के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने दफ्तर के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें एक युवक-युवती बैग ले जाते हुए दिखाई दिए। दोनों स्कूटी पर जा रहे थे। इस पर पुलिस ने उनका मूवमेंट चेक किया।

जांच के दौरान स्कूटी सवारों की तस्वीर साफ हुई तो पुलिस ने उनकी पहचान कराई। इसमें पता चला कि स्कूटी सवार युवती प्रॉपर्टी डीलर के घर में काम करने वाली पुरानी मेड बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी है। जबकि युवक अविनाश गिरी गोस्वामी था, जो कि चोरी और कई मामलों में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button